फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 27 भवन स्वामियों का 2.70 लाख का चालान

विज्ञापन
लालकुआं क्षेत्र की बस्तियों में सत्यापन अभियान चलाती कोतवाली पुलिस। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं। बिना सत्यापन के गलत नाम से किराएदार के रूप में बाहरी तत्वों और अपराधियों के क्षेत्र में रहने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। उन्होंने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 27 भवन स्वामियों का 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने मंगलवार को टीमें बनाकर बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। राजीव नगर बंगाली कॉलोनी, नगीना कॉलोनी, बजरी कंपनी, घोड़ानाला स्थित निर्मल कॉलोनी, वीआईपी गेट कॉलोनी सहित कई स्थानों पर किरायेदारों का सत्यापन किया। इस दौरान किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले भवन स्वामियों का चालान किया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक बलवंत कंबोज, बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर, उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें