हल्द्वानी। पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए ऑपरेशन फोर्स चलाया। अलग-अलग जगहों से अवैध शराब के 155 पव्वे और आठ ग्राम स्मैक बरामद की। सात लोगों को पकड़ लिया गया है।
राजपुरा चौकी पुलिस ने गौला नदी के पास एक कैंटीन में छापा मारकर सूरज निवासी राजपुरा की कैंटीन से 56 पव्वे देशी शराब के बरामद किए। हीरानगर पुलिस ने जेल रोड वन विभाग गेट के पास देवेंद्र सिंह निवासी जजफार्म की स्कूटी से 96 पव्वे और एक अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की। मेडिकल चौकी पुलिस ने नीलकंठ अस्पताल के सामने हेम चंद्र आर्या निवासी सुरंग मुक्तेश्वर के ठेले से तीन पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने चौकी के पास भगवान दास की दुकान से पांच पव्वे बरामद किए। वहीं मुखानी थानाइंचार्ज ने राजकीय प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमौरी के पास छापा मारा। यहां नवीन सिंह देवली निवासी कपकोट बागेश्वर के पास से 4.71 ग्राम स्मैक बरामद की। उधर थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा ने बागजाला पनचक्की के पास छापा मारकर लोकेश कुमार निवासी बागजाला को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 3.29 ग्राम स्मैक बरामद की।