फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खाटूश्याम के लिए हल्द्वानी से रवाना हुई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजस्थान स्थित खाटूश्याम मंदिर के लिए हल्द्वानी से सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को मंडलीय महाप्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर बस को खाटूश्याम के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

हर महीने खाटूश्याम मंदिर के दर्शन के लिए सैकड़ों भक्त हल्द्वानी से जाते हैं। इसलिए लंबे समय से हल्द्वानी से खाटूश्याम के लिए बस चलाने की मांग भी की जा रह थी। सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस सेवा की शुरुआत की। काठगोदाम डिपो ने खाटूश्याम के लिए बस सेवा शुरू की है। बस को मंडलीय महाप्रबंधक संचालन पूजा जोशी, काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल, सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी एसएस बिष्ट, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक मनोज दुर्गापाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि बस प्रतिदिन दोपहर एक बजे हल्द्वानी बस अड्डे से रवाना होगी और शाम तीन बजे वहां से हल्द्वानी को आएगी। उन्होंने बताया कि 653 किलोमीटर दूरी के लिए 810 किराया तय किया गया है। इस दौरान वरिष्ठ केंद्र प्रभारी महेंद्र कुमार, डीएम जोशी, आन सिंह जीना, कमल पपनै आदि मौजूद रहे।


एक चालक को तय करना पड़ेगा 1300 किमी का सफर
खाटूश्याम की एक तरफ की दूरी 653 किलोमीटर है। दोनों तरफ मिलाकर एक चालक को 1306 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। इस पर कुछ निगम कर्मचारियों ने भी विरोध जताया है। कहा कि इतनी लंबी दूरी के लिए एक चालक को ही नियुक्त करना सही नहीं है। इतनी लंबी दूरी चलने पर चालक के थकने से हादसे का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें