फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट करने पर पुलिस ने दर्ज किया पहला केस

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने स्टंट करने के मामले में जिले में पहला मुकदमा दर्ज किया है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी शनिवार की रात डिग्री कालेज के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी समय बाइक (यूके 06 एबी 3242) पर सवार तीन लोग फर्राटा भरते हुए जा रहे थे। तीनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने रफ्तार तेज कर दी। बाइक सवार काठगोदाम की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर धारा 336, 279 के तहत स्टंट का पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी सुनील कुमार मीणा और एसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर हुई है। उच्चाधिकारियों का आदेश है कि रात में यदि कोई बाइक सवार स्टंट करता हुआ पाया गया तो उसका चालान नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रामनगर के छोई में स्टंट के चक्कर में तीन युवकों की जान चली गई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें