फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बाइक सवार के पास मिले एक लाख रुपये, पुलिस ने जब्त किए; अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाते समय पकड़ा गया

Sat, 23 Mar 2024 01:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के पहाड़पानी में बनाए गए चेकिंग बेरियर पर देर रात पुलिस और एसएसटी की टीम ने चेकिंग की। इस दौरान एक बाइक सवार युवक के पास से एक लाख की धनराशि बरामद की गई। पुलिस ने धनराशि को कब्जे में ले लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर पहाड़पानी में बनाए गए चेकिंग बेरियर पर शुक्रवार की देर रात पुलिस और एसएसटी की टीम ने चेकिंग की। इस दौरान एक बाइक सवार युवक के पास से एक लाख की धनराशि बरामद की गई। टीम ने बाइक सवार सौरभ रस्तोगी निवासी अल्मोड़ा की ओर से धनराशि को लेकर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बरामद की गई धनराशि को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि पहाड़पानी में चेकिंग टीम ने शुक्रवार की देर रात अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे बाइक सवार सौरभ रस्तोगी यूके 06 एयू 2352 को रोककर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान युवक के बैग से टीम को एक लाख रुपये की धनराशि मिली। युवक की ओर से संतोषजनक जवाब और प्रमाण नहीं दिखा पाने पर धनराशि को टीम ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: प्राइवेट बसों को 13 मार्गों पर परमिट जारी करने पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
विज्ञापन


टीम में एसएसटी टीम प्रभारी पूरन चंद्र मेलकानी, चंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, चंदन सिंह रावत, अशोक कुमार, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें