फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जेसीबी से सड़क निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sat, 27 Jun 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोश्ज्ञानी गांव में जेसीबी से सड़क निर्माण की सूचना पर शुक्रवार को राजस्व विभाग और पुलिस पहुंच गई। टीम के आने के चलते काफी देर तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया। मौके से कोई जेसीबी नहीं मिल पाने पर टीम बैरंग लौट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

समाजसेवी पुष्कर बिष्ट ने कहा कि सरकार और शासन-प्रशासन से मांग के बाद भी जब सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया तो ग्रामीणों को मजबूर होकर श्रमदान और अंशदान से सड़क बनानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी प्रशासन की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों के श्रमदान को रोकने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने हर हाल में सड़क का निर्माण कार्य करने की बात कही है। प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण तीन किमी सड़क का निर्माण कार्य कर चुके हैं। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि सड़क निर्माण में जेसीबी चलने की शिकायत पर प्रशासन के साथ पुलिसकर्मी भी गए थे। उन्होंने कहा कि मौके से जेसीबी नहीं मिली है। इस दौरान अर्जुन बिष्ट, प्रताप सिंह, हरीश चंद्र, नवीन आर्य, कुंती देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें