फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी अभय गिरफ्तार; प्रेम संबंध से जुड़ा है मामला

Wed, 20 Aug 2025 03:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी पुलिस ने योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अभय को गिरफ्तार किया है। 30 जुलाई को मुखानी में उसके किराए के कमरे में ज्योति का शव मिला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी पुलिस ने 22 दिन पहले हुए योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि 30 जुलाई को मुखानी के एक कमरे में ज्योति का शव मिला था। 31 जुलाई को ज्योति की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी अभय कुमार उर्फ राजा गोल चौक वाल्मीकि नगर, जिला पश्चिमी चंपारण बिहार का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में अभय ने बताया कि चंदन डायग्नोसिस के टॉप फ्लोर में वह अपने बड़े भाई अजय के साथ मिलकर योगा सेंटर एकेडमी चलाता था। जिसमें ज्योति मैनेजमेंट का पूरा काम देखती थी। ज्योति और अजय एक दूसरे को भाई बहन मानते थे। इसी बीच ज्योति और अजय के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। अजय ने उन्हें पैसे देना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर उसने ज्योति के हत्या की साजिश रची और 30 जुलाई को उसके किराए के कमरे में घुसकर दुपट्टे से गला घोंट दिया। इसके बाद नैनीताल होकर नेपाल चला गया। किच्छा वापस आने पर पुलिस ने हत्यारोपी अभय को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें