फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी उपकारागार में पुलिस-प्रशासन ने देर रात मारा छापा, मचा हड़कंप; इस सूचना पर हुई कार्रवाई

Mon, 27 May 2024 01:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान जेल में कोई अव्यवस्था नहीं मिली। 
विज्ञापन
हल्द्वानी उपकारागार में छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान जेल में कोई अव्यवस्था नहीं मिली। बता दें कि, इस तरह से छापा पूरे राज्य में एक साथ मारे गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Weather: उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, 42 डिग्री से ज्यादा पहुंचा तापमान; लोग हुए बेहाल

उपकारागार में देर रात अचानक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं, कैदियों में हड़कंप मचा रहा। बताया गया है कि जेल के अंदर मोबाइल चलाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि छापे में ऐसा कुछ नहीं मिला। इस दौरान जेल में बंदियों की अधिक संख्या और उनके बैरकों में रहने की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों ने चिंता जताई। साथ ही छापे में फिलहाल प्रशासन और पुलिस को कोई भी कमी देखने को नहीं मिली। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, सीओ संगीता और जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें