फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहली बार कुमाऊंनी में सुनी गई पीएम के मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126 वें संस्करण को पहली बार कुमाऊंनी में प्रसारित किया। प्रसारण रविवार को रेडियो के साथ विवि के एप के जरिये भी सुना गया। आरजे अनिल नैलवाल ने कुमाऊंनी में रूपांतरित कर इसे प्रसारित किया।
विज्ञापन

रेडियो निदेशक प्रो. गिरिजा पांडेय ने कहा कि कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के प्रयास से यह संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री के संदेश को सीधे जन-जन तक पहुंचाना महत्वपूर्ण कदम है। कुमाऊंनी में इसे प्रसारित करने का उद्देश्य मातृभाषा व बोली-भाषाओं के प्रति लोगों को सजग करना है। विश्वविद्यालय एक सितंबर से हिंदी पखवाड़े के तहत रेडियो के जरिए हिंदी और क्षेत्रीय बोलियों को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें