फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीएमसी टीम ने बलियानाला का निरीक्षण किया

Tue, 23 Apr 2024 06:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के बहुप्रतीक्षित बलियानाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य के मद्देनजर मार्ग निर्माण शुरू हो गया है। जिसमें मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित प्रवेश द्वार से जेसीबी व पोकलैंड की मदद से मार्ग भी तैयार किया जा चुका है। उधर बलियानाला के नीचे की ओर वीरभट्टी पुल के समीप से भी मार्ग निर्माण किया जा चुका है। सोमवार को पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी) के सदस्य बीडी पाटनी, आईआईटी के विषय विशेषज्ञ एसपी प्रधान, आपदा प्रबंधन विभाग के पीडी डालाकोटी ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एनके खरे, ईई एके वर्मा, एई प्रमोद पाठक समेत विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बलियानाला में हो रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें