हल्द्वानी। पहली बार हल्द्वानी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि वह हिंदू होने के नाते इतना कह सकते हैं कि राम मंदिर वहां बनेगा जहां हिंदुस्तान की जनता सोचती है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर उन्होंने इस मामले में ज्यादा न बोलने की बात कही।
नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि देशहित में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने का निर्णय स्वागत योग्य है। इस निर्णय का विरोध वो लोग कर रहे हैं जिन पर से सत्ता का नशा नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि मैं राशन दुकानदार हूं, अर्थशास्त्र नहीं पढ़ा हूं लेकिन एक नागरिक के तौर पर इतना कह सकता हूं कि सरकार अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास कर रही है।
उत्कृष्ट कार्य किया, मिला सम्मान
एक समाज श्रेष्ठ समाज के तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने दिए। सम्मानित होने वालों में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, शिक्षक बिपिन चंद्र पांडे, वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डा. जेएस खुराना, चंपा भगत, योगेश जोशी, विपिन गुप्ता, निधि सिंह, धर्मा कुमारी, नरेंद्र मेहरा, सुमन लता, कांता विनायक, चंद्र सिंह नयाल, अलका जीना, खीम बिष्ट, सागर जोशी, विपिन बल्यूटिया, विशाल शर्मा, राजीव विनायक हैं।