नैनीताल। होली पर्व पर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। साथ ही दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियों व गुलालों का अंबार लगा है। इस बार पब्जी और डोरेमोन जैसी कार्टून पिचकारियां और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मुखौटे आकर्षण का केंद्र हैं। व्यापारी सूरज के अनुसार मुखौटों की कीमत 150 से 800 के बीच है। इसके अलावा पिचकारियां 30 रुपये से शुरू हैं।