फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोलियां खिलाकर दुकानदार को लूटा

Mon, 22 Jan 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमा और चावल का ठेला लगाने वाले दुकानदार को बदमाशों ने नशीली गोलियां खिलाकर लूट लिया। बेहोश होने के बाद बदमाश उसे झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। हालांकि जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन


मोहल्ला कुल्यालपुरा निवासी संतोष जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राकेश जायसवाल रोडवेज चौराहे पर राजमा और चावल का ठेला लगाता है। रविवार शाम सात बजे सूचना मिली कि उसका भाई राकेश बेहोशी की हालत में उत्थान मंच के पास झाड़ियों में बेहोश पड़ा है। सूचना मिलने के राकेश को लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। संतोष के अनुसार राकेश के कपड़ों में कीचड़ लगा था। घटनास्थल पर साइकिल पड़ी थी।

होश आने पर राकेश ने बताया कि वह कमेटी में भी पैसा लगाता था। शाम को वह डेढ़ लाख रुपये लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल की तरफ से आ रहा था। इस बीच तीन लोगों ने उसे पटककर नशीली गोलियां खिला दी। बेहोश होने पर पैसा लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने भी राकेश से पूछताछ की। संतोष ने बताया कि इलाज से उसके भाई को सुबह ठीक होने की उम्मीद है। स्वस्थ होने पर इस मामले में लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को दी जाएगी। थाना प्रभारी केआर पांडे का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें