फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, 200 परिवार परेशान

Sat, 12 Sep 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा मोरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क नहीं होने से गांव के 200 परिवार परेशान हैं। बीमार और गर्भवती महिलाओं को डोली में बैठाकर अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों की मजबूरी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क के अभाव में ग्रामीण दैनिक जरूरत का सामान पीठ पर ढोकर गांव तक पहुंचाते हैं। फल सब्जी को रोड हैड तक पहुंचाने में भी दिक्कतें होती हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को औने पौने दाम पर अपनी उपज बेचनी पड़ती है। कहा गया है कि सड़क निर्माण के लिए पूर्व में सर्वे हुआ था, लेकिन वन मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में हेमंत सिंह गौनिया, कुंदन जीना, अमर सिंह, पूर्ण सिंह, दीपक जीना और शुभम जीना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें