फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नथुवाखान की सड़क में खेलते नजर आया तेंदुए का जोड़ा

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रामगढ़ (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लाक के नथुवाखान क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर तेंदुए के जोडे़ का खेलता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भवाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र के नथुवाखान की सड़क में दो तेंदुए के आपस में खेलता हुआ वीडियो कुछ लोगों ने कार से बनाया है। शर्मा ने बताया कि जिस क्षेत्र में तेंदुए आपस में लड़ते हुए खेलते दिखाई दे रहे हैं वह नथुवाखान की सड़क है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को बोलकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ लोगों को अकेले न निकलने को कहा गया है। ताकि तेंदुए से किसी को जान माल का नुकसान न हो। शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वाहनों और लोगों की आवाजाही न होने से भी तेंदुए सहित अन्य वन्यजीवों को आबादी के क्षेत्रों में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें