फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: मानव- वन्यजीव में संघर्ष हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लॉक डाउन का असर मानव -वन्यजीव संघर्ष पर भी देखने को मिला है। इस अवधि में घटनाओं में कमी आई है। इससे वन विभाग राहत की सांस ले रहा है। पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार एक महीने में वृत्त के अधीन आने वाले जंगल में औसतन छोटी -बड़ी मानव वन्यजीव संघर्ष ( मानव पर हमला, फसल को नुकसान, घर को नुकसान मवेशियों को नुकसान) को नुकसान से जुड़ी 12 घटना हो जाती थी। लेकिन जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, इन घटनाओं में कमी आई है। इसका एक मुख्य कारण जंगल में लोगों की आवाजाही कम होना, वाहनों का मूवमेंट प्रतिबंधित होना आदि है। लोग अपने घरों तक सिमटे हुए हैं। सामान्य तौर पर जंगल में चारा काटने, मवेशी चराने आदि के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं होती थी, इसके अलावा फसलें कट चुकी हैं इसके चलते भी हाथी आबादी क्षेत्र की तरफ कम मूवमेंट कर रहे हैं। कार्बेट पार्क निदेशक राहुल के अनुसार रामनगर- रानीखेत मार्ग मार्ग पर ही कुछ समय पूर्व तक हाथी द्वारा वाहनों, यात्रियों पर हमला करने की कई घटनाएं हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद से वाहनों का आवागमन करीब बंद है। ऐसे में यहां पर घटनाएं रुक गई हैं। रोड एक्सीडेंट की संख्या भी कम हुई हल्द्वानी। कई कॉरिडोर वाले इलाके या कई मार्ग जंगल केपास से होकर गुजरते हैं, वहां पर वाहनों से वन्यजीवों टकराने की घटनाएं होती रहती थी। पश्चिमी वृत्त वन संरक्षक के अनुसार इन घटनाओं में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें