फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 24 Jun 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
badmintion - फोटो : getty
विज्ञापन
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को जिला स्टेडियम में हुआ। 26 जून तक चलने वाली प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर 10,13 और 15 बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। 
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र भुटियानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 11,13,15,17,19 और ओपन वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन हुए अंडर 10 बालक-बालिका वर्ग में पहले दिन ईशान कार्की ने मृदल पांडे को 15-5,15-2 और अभय ने शिवेन उपमन्यु को 15-9, 15-7 से हराया।

वहीं बालिका वर्ग में अनिका जोशी ने भव्या त्रिपाठी को, लावन्या ने नितिशा जोशी को सीधे सेटों में मात दी। उधर, 13 बालिका वर्ग एकल में कनक कालाकोटी ने अनिका जोशी, लावन्या कार्की ने पूजा बोस, 13 बालक वर्ग में वंश कार्की ने गौरव जोशी, अभय वाफिला ने आशुतोष को हराया।
विज्ञापन


वहीं 15 बालिका वर्ग में श्रेया सुयाल ने यतिचंद्रा और कनक कालाकोटी ने कतिका जोशी को सीधे सेटों में मात दी। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक नरेश जोशी रहे। इस दौरान मनमोहन सिंह, नारायण नेगी, अरविंद पांडे, भानू पंत, प्रकाश आर्या, दीप पांडे, गीता नेगी, हरिमोहन उपाध्याय, सुरेंद्र भूटियानी, पूरन जोशी, पंकज, सुनील आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें