रामनगर। हल्द्वानी में इंदिरा गांधी इंटर नेशनल स्टेडियम में आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रामनगर ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अकादमी के अंशु, आदित्य, हिमांशु, ऋतिक नौटियाल, हार्दिक खड़का, श्रेयश, कला रावत ने कई पदक अपने नाम किए हैं। आदित्य ने स्वर्ण, कला रावत ने रजत और अंशु ने कांस्य जीता है।