कालाढूंगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिस मेले का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा, विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने किया। टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों ने 36 प्रशिक्षणार्थियों, अभ्यर्थियों को नवीनतम औद्योगिक तकनीक, आधुनिक उपकरणों, उन्नत प्रशिक्षण प्रणालियों और उद्योगों में प्रचलित कार्यप्रणाली की जानकारी दी। मेले में सहायक निदेशक निश्चल जोशी, संस्थान के प्रधानाचार्य आरसी पाल, शिव कुमार, कार्यदेशक नवनीत लोहनी, उमेश चंद्र गहतोड़ी, गौरव भट्ट, अनुदेशक मीनाक्षी सैनी, कुसुम साह आदि रहीं।