पर्यावरण संरक्षण के लिए भीमताल के व्यापारियों ने शुक्रवार को नगर वासियों के साथ झील किनारे और मिनी स्टेडियम में पौधरोपण अभियान चलाया। व्यापारी नेता पंकज जोशी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भीमताल के व्यापारियों की ओर से मुहिम चलाई गई है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भीमताल झील किनारे और मिनी स्टेडियम में 50 से अधिक पेड़ लगाए। उन्होंने कहा कि लगाए गए पेड़ों का संरक्षण व्यापारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से किया जाएगा। इस दौरान सौरभ रौतेला, नितिन राणा, कमलेश रावत, रामपाल गंगोला, प्रवीण पटवाल, सुनीता पांडे, दिनेश सांगड़ी, प्रदीप पाठक, हिमांशु रौतेला, लवेंद्र रौतेला, नितेश बिष्ट, शरद पांडे, योगेश तिवारी, केडी जोशी आदि मौजूद रहे।