फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्र का परीक्षाफल गिरा

Tue, 30 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के हाइस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में पहाड़ी जिलों ने बाजी मारी है। वहीं मैदानी जिले सभी सुविधाओं के बाद भी फिसड्डी रहे हैं। मैदानी क्षेत्र में रिजल्ट खराब रहने से विभाग के आला अधिकारी अपने को बचाते हुए शिक्षकों की कमी पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। 

 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद सचिव आरके कुंवर ने पूछने पर कहा कि पिछले शिक्षा सत्र में शिक्षकों की कमी के कारण मैदानी जिले पिछड़ गए। वहीं, पहाड़ी जिलों में भी शिक्षकों की कमी के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्र में जिस विद्यालय का परीक्षाफल गिरा है। उन शिक्षकों के सीआर में इसको दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जुलाई से शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती शुरू की जाएगी। भर्ती शुरू करने को लेकर विभाग ने लोकसेवा आयोग को लिखा है। कहा कि विभाग में पदोन्नति लगभग पूरी हो चुकी है। पदोन्नति के बाद खाली पदों में नियुक्ति भी जल्द शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें