फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का विरोध करने से पहले किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाए जाने की सूचना पर पुलिस ने गौला खनन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को उनके कार्यालय में नजरबंद कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिस ने नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। इसके बाद चार सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में सीएम को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद पुलिस ने नजरबंदी हटा दी।
विज्ञापन

गौला खनन संघर्ष समिति से जुड़े लोग पम्मी सैफी और अरशद अयूब के नेतृत्व में चोरगलिया रोड स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। सीएम को काले झंडे दिखाए जाने की सूचना पर बनभूलपुरा थाना प्रभारी मो. आसिफ खान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को उनके कार्यालय में नजरबंद कर दिया। पम्मी सैफी ने कहा कि दो साल से कोरोना की वजह से वैसे ही व्यापार मंदा है, ऊपर से सरकार खनन कारोबारियों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। कहा कि खनन की रॉयल्टी हर जगह आठ रुपये है, जबकि गौला नदी में यह 31 रुपये प्रति क्विंटल ली जा रही है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस दौरान मनोज मठपाल, सतनाम सिंह, मो. यूनुस, असद समेत करीब 20 खनन कारोबारी मौजूद रहे।
सीएम की प्लीट के सामने आने पर कांग्रेसी गिरफ्तार
हल्द्वानी। सीएम का विरोध करने और विरोध के दौरान सीएम की फ्लीट के सामने आने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ता हरीश रावत, सौरभ और रक्षित बिष्ट के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

सीएम का विरोध करने पर 15 कांग्रेसियों को हिरासत में लिया
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी आगमन पर हर जगह उनका विरोध देखने को मिला, जिससे पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। सीएम का विरोध करने वालों को काठगोदाम थाने ले जाया गया।
टीपीनगर, मुखानी और भोटिया पड़ाव चौकी में भी विरोध करने वालों को ले जाया गया। विरोध करने पर पुलिस ने 15 कांग्रेसियों को हिरासत में लिया, जिन्हें सीएम के जाने के बाद निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।
जाम से लोग रहे परेशान
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी आने से पहले ही कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड पर जाम लगता रहा। सीएम के आने से 10 मिनट पहले ही पुलिस ने रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड का ट्रैफिक रोक दिया। इसके चलते शहर में जाम लग गया। सीएम के जाने के बाद भी वाहन सड़कों पर रेंगते दिखाई दिए। जाम में फंसे हेम जोशी ने बताया कि वह दो घंटे जाम से परेशान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें