फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से पिथौरागढ़ निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
दुकान कर्मी की करंट लगने के कारण हुई मौत के बाद दुकान में लगी भीड़। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित सती मिष्ठान भंडार में शनिवार रात करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पता चला कि दुकान में सफाई करते समय उसे करंट लगा है।
विज्ञापन

कालाढूंगी रोड स्थित किसू सती की मिठाई की दुकान में कार्यरत कर्मचारी पुष्कर बोरा (38) निवासी गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ शनिवार की रात दुकान बंद होने के बाद मोटर लगाकर सफाई कर रहा था। इसी समय करंट लगने वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ा।
इसके बाद दुकान स्वामी उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचा और घटना की जानकारी पार्षद रवि जोशी को दी। पार्षद जोशी अपने साथी कमल बिष्ट के साथ अस्पताल पहुंचा। बेस में डाक्टरों ने कर्मचारी पुष्कर बोरा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुकान के अन्य कर्मचारी नीतिश कुमार ने बताया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद था। मोटर का तार कटने से पुष्कर को करंट लगा, जबकि उसने कूदकर जान बचाई। बताया कि पुष्कर के दो बच्चे हैं। कर्मचारी काफी समय से सती मिष्ठान भंडार में काम करता था। दुकान स्वामी का कहना था कि काउंटर में लगे तार से करंट लगा है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें