फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पाइंस शमशान घाट तक सड़क न बनने पर मांगा जवाब

Thu, 29 Jun 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने नैनीताल के पाइंस शमशान घाट तक सर्वे के बाद भी सड़क नहीं बनाने पर राज्य सरकार और नगर पालिका परिषद को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


नैनीताल निवासी मनोज साह जगाती ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि नैनीताल के पाइंस शमशान घाट को मोटर मार्ग से नहीं जोड़ा गया, जबकि मोटर मार्ग का सर्वे जिलाधिकारी और कमिश्नर की संस्तुति पर पूर्व में हो चुका है। घाट तक सड़क नहीं होने के कारण लोगों को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। याचिका में कहा गया कि घाट पर पानी, बैठने व लकड़ियां आदि की मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। जनहित याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई कि घाट को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ा जाए और वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें