रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी मार्ग पर रविवार सुबह घोड़े को बचाने के चक्कर में पिकअप पलट गई। पिकअप में चालक सहित छह लोग सवार थे, जो मामूली रूप से घायल हो गए। चालक का सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया गया।
प्रत्यदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह करीब दस बजे एक पिकअप रामनगर से हल्द्वानी जा रही थी। कंचनपुर छोई स्थित दत्तात्रे मंदिर के पास अचानक एक घोड़ा सड़क पर आ गया। घोड़े को बचाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण खो गया और पिकअप पलट गई। पिकअप में टेंट और सब्जी आदि का सामान भरा हुआ था। पिकअप में चालक पंकज निवासी कोश्यकोटली सहित छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। चालक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची ने मामले की जानकारी ली।