हल्द्वानी। काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर रौसिल गांव के पास शनिवार रात करीब आठ बजे रामलीला देखने जा रहे लोगों से भरी पिकप करीब दस फीट गहरी खाई में गिरकर पेड़ से अटक गई। हादसे में दो बालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शनिवार की रात पनिया गांव से पिकप में सवार होकर 20 लोग रौसिल गांव में रामलीला देखने जा रहे थे। रौसिल गांव से डेढ़ किमी पहले मोड़ पर ओवरलोडेड पिअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और दस फीट नीचे एक पेड़ पर जाकर अटक गई। हादसे में खष्टी देवी (55), दीपांशु (12 ) और प्रकाश चंद (11) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह मेहता तीन उपनिरीक्षकों और सात सिपाहियों को लेकर रेस्क्यू में जुट गए और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बेस और एसटीएच मेें भर्ती कराया गया।
एसटीएच में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी टीम के साथ और बेस अस्पताल में भी डाक्टरों की टीम इलाज में जुटी रही। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि चालक वीरेंद्र सिंह मेहता भी चोटिल हो गया था। एसएसपी सुनील कुमार मीणा देर रात तक रेस्क्यू अभियान और घायलों के बारे में अधीनस्थों से जानकारी लेते रहे।
इनकी गई जान
खष्टी देवी (55) पत्नी गणेश मेहता।
दीपांशु (12) पुत्र जीवन राम।
प्रकाश चंद (11) पुत्र चंदन राम।
ये हुए घायल
जगदीश मेहता (42) निवासी पनिया मेहता
नितिन मेहता (17) पुत्र जगदीश मेहता, पनिया मेहता।
मनोज आर्या (09) पुत्र जीवन राम, पनिया मेहता।
हिमांशु चंद (15) पुत्र बाल कृष्ण, पनिया मेहता।
भावना मेहता (27) पुत्र नंदन सिंह मेहता, पनिया मेहता।
शीला मेहता (30) पत्नी जगदीश सिंह मेहता, पनिया मेहता।
कोमल (11) पुत्री रमेश सिंह, पनिया मेहता।
प्रीती आर्या (15) पुत्री जीवन राम, पनिया मेहता।
मंजू (17) पुत्री हरीश राम निवासी पनिया मेहता।
मोहन सिंह मेहता (28) पुत्र तेज सिंह मेहता, रौसिल।
अमित कुमार (25) पुत्र दीप चंद, कमारी ओखलकांडा
रेनू (20) पुत्री पनीराम, पनिया मेहता।
चंदन सिंह बिष्ट (17) पुत्र रघुवर सिंह, पनिया मेहता।
दीपा (45) पत्नी स्वर्गीय कृष्ण राम, पनिया मेहता।
नवीन मेहता
हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती रौसिला में सड़क दुर्घटना के बाद बेस अस्पताल पहुंच विधायक राम सि?- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती रौसिला में सड़क दुर्घटना में घायल मंजू आर्य। अमर उजाला- फोटो : HALDWANI