नैनीताल। जू से भवाली के लिए बन रहे मार्ग पर निर्माण सामग्री ले जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। तल्लीताल जू से भवाली के लिए एक पिकअप सामान लेकर जा रही थी। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। पिकअप गिरने की आवाज से राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को नाले से बाहर निकाला। संवाद