फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में जेबकतरा पकड़ा, जमकर धुनाई लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज स्टेशन पर एक जेबकतरे यात्री का जेब काटते हुए लोगों ने पकड़ा। इसके बाद भीड़ ने जेबकतरे की जमकर धुनाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने यात्री की तहरीर पर जेबकतरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। रविवार दोपहर एक बजे रामनगर से हल्द्वानी जा रहे यात्री दर्शन सिंह ने बताया कि वह रोडवेज बस अड्डे पर एक दुकान में सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उसका पर्स चोरी कर लिया, लेकिन उन्हें अहसास हो गया। इस पर उन्होंने जेबकतरे को पकड़ लिया और अन्य यात्रियों ने भी उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार यात्री दर्शन सिंह की तहरीर पर आरोपी कलुवा निवासी मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें