चंदादेवी के पास डंपर में आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त डंपर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर चंदा देवी के पास रविवार सुबह पांच बजे दो डंपरों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक डंपर में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। भीमताल से हल्द्वानी जा रहे डंपर और भीमताल को आ रहे डंपर में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक डंपर में आग लग गई। डंपर चालक प्रकाश कुमार ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हल्द्वानी में दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाई। आग लगने से डंपर को बेहद नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।