फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम जनता की जेब में पड़ेगा असर, पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ सकते हैं ढुलाई के दाम

Sat, 16 May 2026 10:20 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से पर्वतीय क्षेत्रों में मालभाड़ा महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ ने बढ़ती संचालन लागत के चलते जल्द ही मालभाड़े में आठ से दस फीसदी तक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर पड़ना तय है। देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ ने ईंधन की बढ़तीं कीमतों के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में मालभाड़ा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। महासंघ जल्द वृद्धि पर अंतिम फैसला लेगा। इससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका गहरा गई है।

विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा और प्रदेश प्रभारी पंडित दया किशन शर्मा ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के निरंतर बढ़ते मूल्यों और लुब्रिकेंट्स की महंगाई ने परिवहन व्यवसायियों की कमर तोड़ दी है। वर्तमान परिस्थितियों में वाहन संचालन घाटे का सौदा बनता जा रहा है।

महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली का कहना है कि वाहन निर्माण सामग्री से लेकर एंगल, लोहा, पत्ती, चादर, बैटरी, स्पेयर पार्ट्स, ग्रीस, लुब्रिकेंट्स तथा डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अतिरिक्त टोल शुल्क, वाहन बीमा प्रीमियम, आरटीओ कर एवं चालक-परिचालक के वेतन का वहन करना वाहन स्वामियों के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसी स्थिति में महासंघ जल्द ही पर्वतीय मार्गों पर मालभाड़े में आठ से दस फीसदी तक की वृद्धि कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें