फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जलस्रोत के सूखने से पानी के लिए लोग परेशान

Tue, 25 Feb 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। तल्लीताल के ठंडी सड़क किनारे स्थित वर्षों पुराना जलस्रोत सूखने से स्थानीय लोग और वाहन चालक पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों की ओर से पूर्व में कई बार प्रशासन, जलसंस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सूखे जलस्रोत को पुनर्जीवित करने के लिए मांग की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

समाजसेवी पूरन बृजवासी ने बताया कि ठंडी सड़क किनारे बहने वाला जलस्रोत लोगों के साथ वाहन चालकों की प्यास बुझाता था। उन्होंने कहा कि जलस्रोत के सूखने का कारण स्रोत के ऊपर बोरिंग और भारी कंस्ट्रक्शन होना है। उन्होंने गर्मी से पहले जलस्रोत को पुनर्जीवित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें