फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामरीकरण के चलते जाम से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
ज्योलीकोट रोड में हाटमिक्स के कारण लगा जाम - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल/ज्योलीकोट। रानीबाग-भीमताल रोड पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक यातायात बंद होने से राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। डामरीकरण कार्य के चलते लोगों को जाम में फंसने के साथ ही अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि है रानीबाग में नये पुल निर्माण के चलते भीमताल रोड पर आठ नवंबर तक यातायात प्रतिबंधित किया गया है। इससे हल्द्वानी से कुमाऊं को संचालित यातायात हल्द्वानी-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग से हो रहा है। शुक्रवार को एनएच पर डामरीकरण होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई। डामरीकरण के कारण जाम लगते रहा। आमपड़ाव में धूल का गुबार उठने से वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कत हुई।
जाम लगने के कारण यात्रा पूरी करने में पहले की अपेक्षा समय भी ज्यादा लग रहा है। एनएच पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वीरभट्टी स्थित वैली पुल से नियमविरुद्ध कई वाहन एक साथ गुजर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर जोशी, डीएन भट्ट, डॉ. ललित जोशी, हरगोविंद रावत, चंद्रशेखर, जीवन चंद्र, भुवनेश्वर रावत ने डामरीकरण कार्य को रोकने और सड़क पर पड़े मलबे को हटाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें