फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहदान कर चुके लोगों के एनाटॉमी विभाग में होंगे दर्शन

विज्ञापन
इस तरह से जुटाई जा रही है देहदान करने वालों की जानकारी
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में देहदान करने वालों की फोटो गैलरी बनेगी। इसके लिए विभाग ने देहदान कर चुके लोगों की फोटो और उनके बारे में जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है। विभाग में कक्षों का पुनर्निर्माण होने पर फोटो गैलरी के लिए अलग से कक्ष तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वर्ष 2010 से देहदान की व्यवस्था शुरू की गई। इसके बाद से अब तक देहदान करने वाले 11 लोगों के शरीर एनाटॉमी विभाग को अध्ययन के लिए मिले हैं। विभाग ने देहदान कर चुके लोगों के प्रति सम्मान स्वरूप उनकी गैलरी बनाने का निर्णय लिया है। गैलरी में मरणोपरांत मिलने वाली देह के परिजनों से जानकारी और फोटो लेकर गैलरी में लगाई जाएगी।
पूर्व में मरणोपरांत जिनका शरीर विभाग को मिला है उनकी भी इसमें फोटो लगाई जा रही है। उनके परिजनों से विवरण लिया जा रहा है। विभाग के मुताबिक अब तक कुमाऊं के 171 से अधिक लोग देहदान करने का घोषणापत्र भर चुके हैं। मेडिकल कालेज प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा के अनुसार गैलरी बनाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इनकी जुटाई जा रही जानकारी
चंदन सिंह चुफाल, बृजेंद्र सिंह रावत, होतीलाल, बनारसी लाल, जकाउल हक, गिरीश चंद्र चंदोला, जानकी प्रसाद जोशी, विष्णु दत्त उपाध्याय, राधेश्याम, हेमलता सामंत, रजनी जोशी।
मरणोपरांत जिनके शरीर मेडिकल कालेज को मिल चुके हैं, उन लोगों का फोटो और जीवन विवरण जुटाया जा रहा है। फोटो गैलरी देहदान कर चुके लोगों के लिए सम्मान का प्रतीक होगी।
विज्ञापन

- डॉ. एके सिंह, विभागाध्यक्ष, एनाटॉमी, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें