फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वर्कशॉप लाइन पर धूल उड़ने से लोग परेशान, डीएम से मिले व्यापारी

Wed, 10 Apr 2024 04:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोनिवि ने खस्ताहाल वर्कशॉप रोड बनवाने का काम शुरू कर दिया है लेकिन सड़क पर उड़ती धूल और उखड़ रही रोड़ी से दुकानदारों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तिकोनिया चौराहे से लेकर रेलवे बाजार तिराहे तक सड़क को बनाने का काम होली के बाद से लोनिवि ने शुरू करवा दिया है। सड़क को खोदकर उसमें आरबीएम की लेयर डालने का काम किया जा रहा है। दोपहर के समय इस सड़क पर उड़ रही धूल और मिट्टी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। धूल से खाने का सामान बचाने के लिए होटल कारोबारी खुद सड़क पर पानी डाल रहे हैं। इधर, सड़क के कार्य को तेज गति और मानकों के अनुरूप करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बताया कि सड़क के निर्माण में काफी लापरवाही बरती जा रही है। इस पर डीएम वंदना ने संबंधित विभाग के अधिकारी को खामियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल समेत वीरेंद्र गुप्ता, देवेश अग्रवाल, ऋषभ पाठक आदि रहे। इधर, लोनिवि के सहायक अभियंता अनिल कनौजिया ने बताया कि बुधवार से दिन के समय पानी का छिड़काव करवाया जाएगा।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें