फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Thu, 05 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
सिंचाई नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिंचाई विभाग की नहर में रिसाव के कारण बुधवार को जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिला। हल्द्वानी के लोग एक-एक बूंद पानी को तरस गए। लोगों को निजी टैंकर भी मंगाने पड़े। 
विज्ञापन

कालटैक्स के पास रेलवे स्टेशन के पीछे सिंचाई विभाग की नहर से रिसाव हो रहा था।

रिसाव के कारण सिंचाई विभाग का पानी बर्बाद हो रहा था। सिंचाई विभाग गौला से ही जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को 35 एमएलडी पानी प्रतिदिन देता है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि सुबह नौ से शाम छह बजे तक पानी बंद रखा गया। शाम लगभग साढ़े छह बजे बैराज से जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी छोड़ दिया गया।

जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि बुधवार की देर रात कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से आपूर्ति सामान्य रहेगी। डोबवाल ने बताया कि आपूर्ति बंद रहने के कारण जगह-जगह हो रहे लीकेज को भी ठीक कराया गया। कुछ स्थानों पर पानी चलने के कारण लीकेज ठीक नहीं हो पाते थे। बताया कि फिल्टर प्लांट को साफ कराया गया। बुधवार शाम को पेयजल आपूर्ति न होने पर लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों ने निजी टैंकर मंगाकर काम चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें