फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूछड़ी में बुलडोजर के आगे बैठे लोग

Thu, 29 Aug 2024 06:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मंडी समिति के बाहर अतिक्रमण गिराने के बाद पुलिस, प्रशासनिक और वनाधिकारियों की बैठक डीएफओ कार्यालय में हुई। बैठक में आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद टीम पूछड़ी के ट्रंचिंग ग्रांउड पहुंची तो ग्रामीण विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। पूछड़ी गांव में बृहस्पतिवार को महापंचायत होगी, जिसे लेकर प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

पूछड़ी में नगरपालिका को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए वन भूमि का सीमांकन करने वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। टीम को देख ग्रामीणों ने विरोध किया और बुलडोजर के आगे धरने पर बैठ गए।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पीसी आर्य ने किसी का भी घर नहीं तोड़ने का आश्वासन दिया जिस पर लोग शांत हुए।
विरोध जताने वालों में सीमा तिवारी, सरस्वती जोशी, अंजुम, फरजाना, शाहिस्ता, जुबेर, एसलाल, प्रभात ध्यानी, रोहित रुहेला, फूल कुमार, परवीन सैनी, मुनीष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बता दें कि संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बुलडोजर राज के खिलाफ 29 अगस्त को वन ग्राम पूछड़ी के रामलीला मैदान में महापंचायत होगी। इसे लेकर एकता चौक पूछड़ी में सभा हुई। ग्रामीणों ने कहा कि हम अभाव में जैसे तैसे जीवन बसर कर रहे हैं। सरकार यदि हमारे घर तोड़ देगी तो हम अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। अतः हम अपनी जान दे देंगे, परंतु अपने घर नहीं टूटने देंगे।
महापंचायत में ये लोग होंगे शामिल
महापंचायत में भाकियू एकता के प्रदेश प्रवक्ता अवतार सिंह, अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान, भाकपा माले नेता इंद्रेश मैखुरी, उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी, वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के तरुण जोशी, इंटार्क यूनियन के अध्यक्ष दिलजीत सिंह, संयुक्त किसान मोर्चा के जगतार सिंह बाजवा, वन गूजर नेता मो. आमिर, इशहाक हुसैन, संयुक्त श्रमिक मोर्चा ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, क्रालोस के अध्यक्ष पीपी आर्य आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें