फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से बसे लोगों पर किसी तरह का संकट बर्दाश्त नहीं: सुमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विधायक सुमित ह्रदयेश ने सती काॅलोनी और शनि बाजार रोड से लगे क्षेत्र में वर्षों से रह रहे लोगों के घरों को अतिक्रमण बताते हुए उसे तोड़ने संबंधी नोटिस जारी होने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बुधवार को क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर कहा कि वर्षों से बसे मेहनतकश परिवारों के घरों पर इस तरह का संकट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान विधायक से प्रभावित परिवारों के लोगों ने कहा कि वह लंबे समय से यहां रह रहे हैं। अचानक मिले नोटिसों से उनके सामने बेघर होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वहां मोहन सती, गुड्डू सती, गोपाल सिंह अधिकारी, कुंदन सिंह अधिकारी, सौरभ, अंकित, रामबाबू आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें