फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनभूलपूरा में लोगों की चहल-पहल बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपूरा में रविवार को कई दिनों बाद कर्फ्यू हट गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। इलाके में चहलपहल भी बढ़ गई। गलियों में सब्जी के ठेले जायदा लगे और लोगों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन

बनभूलपूरा में 13 अप्रैल को कर्फ्यू लगा दिया गया था। रविवार से जिला प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया। आजाद नगर के दुकानदार मो. मतीन कहते हैं कि कुछ बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। अब आपाधापी जैसी स्थिति नहीं होगी। लाइन नंबर 6 के दुकानदार मो. आसिफ ने बताया कि कई दुकानें खुलने से लोगों ने आराम से सामान खरीदा, इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। स्थानीय निवासी हाजी साहाब सिद्दीकी ने भी इसे राहत भरा फैसला बताया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा-कर्फ्यू हटने के बाद मिली राहत
कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने भी काफी मदद की। कई लोगों ने जरूरतमंद तक राशन भी पहुंचाया। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन भी करना चाहिए।
-समरीन वारसी, वार्ड नंबर 17
अब काफी राहत है। कर्फ्यू हटने के बाद सामान आसानी से मिल रहा है। हम सामाजिक दूरी और साफ सफाई का पूरा ख्याल भी रख रहे हैं।
-तबस्सुम परवीन, लाइन नंबर 16
दुकानें खुलने से राहत मिली है। सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए जरूरत की चीजें ले रहे हैं।
- अलीम अहमद, आजादनगर, नई बस्ती, वार्ड 25
सबसे बड़ी बात प्रत्येक घर से एक ही आदमी बाहर निकल रहा और सामाजिक दूरी का पालन भी कर रहा।
- मोहम्मद हसनैन खतीबी, किदवई नगर हल्द्वानी
अब तो जनता भी जागरूक हो गईं है। लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं केवल जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए आ रहे हैं।
- फहद खान, आजाद नगर, लाइन नंबर 15
कर्फ्यू हटने से काफी राहत है। सबको साथ लेकर सूझबूझ से हो रहा काम। बस शाम को भी दुकानें खुल जाए तो बेहतर होगा।
- सईद आदिल सिद्दीकी, आजाद नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें