फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के समक्ष उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
पत्रकारों को भाजपा नेता के स्क्रीन शाट दिखाते विधायक तिलक राज बेहड़ - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। जनता संवाद कार्यक्रम में विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगला निवासी किशन सिंह ने पुत्र के इलाज में आ रही आयुष्मान कार्ड की समस्या बताई। विधायक ने हल्द्वानी के एसडीएम से वार्ता कर समस्या का समाधान करने के लिए कहा। जवाहर नगर निवासी अजय सिंह ने आर्थिक सहायता, सुनैहरी निवासी प्रेमराज कश्यप ने मकान की मरम्मत, शबाना निवासी सिरोलीकलां ने बीपीएल राशन कार्ड बनाने, आजादनगर और सिरौलीकला से आए सैकड़ों लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के रोजगार के दावे खोखले साबित हुए हैं। वहां रमेश तिवारी, हाजी सरवर यार खान, भूपेंद्र चौधरी, सुनील सिंह, ताहिर मलिक, सुनीता कश्यप, जितेंदर सिंह संधू, ओम प्रकाश दुआ, शरीफ अहमद, अमर सिंह, अमनदीप सिंह, एनयू खान, अर्जुन कोली आदि थे। संवाद इधर सिरौलीकलां के कई लोगों ने गांव में भारी जलभराव को देखते हुए एनयू खान की अगुवाई में पालिका चेयरमैन दर्शन कोली का घेराव किया। पालिका की टीम ने जल निकासी करवाने के लिए टीम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय पहुंचे और गांव में विकास कार्य शुरू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बेहड़ को पांच सड़कों के निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया के सिरौलीकलां में तीन साल की विधायक निधि से एक सड़क पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत की गई है जिस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें