फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ पानी और पेयजल सप्लाई ठप, एक लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारी बारिश से जहां हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है वहीं जलसंस्थान की पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों के नलों में पानी नहीं आ रहा है। शहरवासी पेयजल किल्लत से परेशान हैं। जलसंस्थान के टैंकरों से भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौला बैराज से जलसंस्थान को होने वाली पेयजल सप्लाई पिछले 24 घंटे से बंद है। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर आ गई हैं। आलम यह है कि ज्यादातर सड़कें बंद हो चुकी हैं। आवागमन प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटे से शहर की एक लाख से अधिक आबादी को पानी नहीं मिला है। सोमवार को गौला नदी का जलस्तर बढ़कर 22700 क्यूसेक पहुंच गया। दोपहर कुछ समय के लिए थमी बारिश के बाद देर शाम तक जलस्तर 20700 क्यूसेक पर पहुंच गया था। जलस्तर बढ़ने से बैराज का फ्लड गेट खोलना पड़ा। गंदा पानी आने से जलसंस्थान को होने वाली पानी सप्लाई रविवार सुबह करीब 11 बजे से बंद कर दी गई थी।
सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी जेई मनोज तिवारी ने बताया कि जलस्तर 10000 क्यूसेक से नीचे पहुंचने के बाद साफ पानी आने पर ही जलसंस्थान की सप्लाई शुरू की जाएगी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि ज्यादातर इलाकों में ट्यूबवेल से सप्लाई हो रही है। उनके मुताबिक करीब एक लाख से अधिक आबादी तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें