people protest against the problems caused by trucks
- फोटो : hlu.jpg
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। गौला नदी से उपखनिजों की निकासी कर रहे डंपरों और दूसरे वाहनों की वजह से हो रहे ध्वनि और वायु प्रदूषण से परेशान लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इससे गौला मार्ग पर चार घंटे तक जाम लग गया। वन निगम के डीएलएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को मोटाहल्दू के ग्रामीणों ने गौला नदी से उपखनिजों की निकासी करने वाले वाहनों से हो रही परेशानी के खिलाफ जमकर नारेबजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक कहीं पर भी अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। वाहनों की गुजरने से उड़ने वाली धूल और धुएं से सांस लेना मुश्किल होता है और वाहनों की आवाज से लोगों को परेशानी होती है।
लालकुआं वन निगम के खनन प्रभाग के डीएलएम के. श्रीवास्तव ने मौके पर पंहुच कर ग्रामीणों को शांत किया और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जल्द समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हेमंत जोशी, संजय जोशी, पूरन पांडे, हरेंद्र भंडारी, जगदीश पाठक, सौरभ जोशी, मुन्नी पाठक, विद्या जोशी, आशा जोशी, राधा चौबेे, नीमा पांडे, बसंती पांडे, मंजू जोशी, जीवंती जोशी, विद्या जोशी, मंजू पांडे आदि रहे।