फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
रामनगर नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में नगर पालिका में एकत्र हुए लोग। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर सिटीजन (एनआरसी) के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने नगरपालिका परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। विरोध के दौरान विवाद की स्थिति से निपटने के लिए रामनगर में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘आपकी खिदमत’ संस्था के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगरपालिका परिसर पहुंचकर सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि एनआरसी संविधान के अनुच्छेद 14-15 का स्पष्ट उल्लंघन है। केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। देश में बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर है।
सरकार ने अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिये एनआरसी का शिगूफा छोड़कर देश को धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है। असम में इसके दुष्परिणाम लोगों को झेलने पड़ रहे हैं। जनसभा के बाद एसडीएम हरगिरी को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें एनआरसी और सीएए को निरस्त करने की मांग उठाई। सभा को सोहराब सैफी, मुनीष कुमार, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता कमलेश, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष मौ. अकरम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जीमल अहमद सैफी, अबरार हुसैन, शकील खान, नवाब हुसैन, शफी हुसैन, मौलाना जलीस अहमद, शोएब अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरे नगर में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। एलआईयू के अलावा स्थानीय पुलिसकर्मी मामले में नजर बनाए हुए थे। माहौल खराब होने पर निपटने के लिए नगर में पर्याप्त फोर्स को तैनात किया था। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें