फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 May 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में फैली गंदगी से बौखलाए गौजाजाली उत्तर के ग्रामीणों ने शनि बाजार के पास मुख्य मार्ग में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर जाम लगाया और धरना दिया। उनका आरोप था कि पिछले पांच दिनों से नगर निगम के नाले की गंदगी गांव में समा रही है। कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है। नगर निगम गंदे नाले की सफाई नहीं कर रहा है। गंदगी से चलते महामारी का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगर निगम से जल्द से जल्द नाले की सफाई करने की मांग की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि नाले की गंदगी के गांव में आने से लोगों को इधर-उधर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों के खेतों में बड़ी मात्रा में गंदगी बिखर रही है। कूड़े, कचरे के साथ रेता भी बहकर आ रहा है। जिससे लोगों को घरों को खतरा बना हुआ है।

प्रदर्शन करने वालों में पालिका के पूर्व सभासद शकील सलमानी, मो. नबी, मो. इस्लाम, सपा नेता इशरत अली, वकील अहमद, अताउल्ला खां, मनोज पाठक, सलीम सिद्दीकी, हिना अली, रईसा, आयशा, चमन, जमशेद हुसैन, शावेज सिद्दीकी, राजू सिद्दीकी, अहमद नबी, राशिद मिया, हाजी शकील अहमद, इकबाल हुसैन, लियाकत हुसैन, नफीस अहमद, लईक अहमद सैफी, सुहाना, नूरी, समाजवादी युवजन सभा के सोनी अंसारी, इस्लाम मिकरानी, आसिम अली, सईद अनवार, जिकरे इलाही, नदीम, फैजान अंसारी, यूसुफ अंसारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें