फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ने के पीछे लोग भी जिम्मेदार, खुले स्थानों पर फेंक रहे कूड़ा

Sat, 19 Jul 2025 10:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी शहर की स्वच्छता रैंकिंग पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भारी पड़ गए हैं। कुमाऊं के प्रवेश द्वार में आप कहीं से भी आएं, जगह-जगह बिखरा कूड़ा यह बताने के लिए काफी है कि कूड़ा निस्तारण के लिए बना तंत्र यहां कितना बिखरा हुआ है।
विज्ञापन
ट्रांस्पोर्ट नगर के किनट से ओपन यूनिवर्सिटी को जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर की स्वच्छता रैंकिंग पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भारी पड़ गए हैं। कुमाऊं के प्रवेश द्वार में आप कहीं से भी आएं, जगह-जगह बिखरा कूड़ा यह बताने के लिए काफी है कि कूड़ा निस्तारण के लिए बना तंत्र यहां कितना बिखरा हुआ है। शहर में कूड़ा उठान के लिए वाहन भी आते हैं मगर लोग भी शायद खुद नहीं चाहते कि हल्द्वानी साफ सुथरा दिखाई दे। इसीलिए वह गाड़ियों की जगह कूड़ा यहां-वहां बिखेरकर शहर की स्वच्छता पर पलीता लगा रहे हैं। स्वच्छता रैंकिंग में कहीं नहीं ठहरने के बाद भी कूड़ा से निजात पाने के लिए शहरवासी जागरूक नहीं दिखे। शुक्रवार को अमर उजाला ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में जायजा लिया तो दुर्दशा दिखाने के लिए कूड़ा हर जगह मौजूद मिला।

केस-1

विज्ञापन

रामपुर रोड से मंडी बाइपास की ओर जाने वाली सड़क में एक दो स्थानों पर नहीं बल्कि कई जगह कूड़ा पड़ा रहता है। यहां आसपास आबादी नहीं है। इस मार्ग से आने जाने वाले लोग यहां सड़क किनारे पोटलियों में भरकर कूड़ा फेंक जाते हैं। शुक्रवार को भी यहां सड़क किनारे कई जगह कूड़े के ढेर नजर आए।

केस-2
काठगोदाम में निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पीछे की ओर सड़क किनारे फुटपाथ पर लोग कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे फुटपाथ में चलने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार यह कूड़ा बारिश के दौरान सड़क पर बहने लगता है।

विज्ञापन


केस-3
रामलीला मोहल्ले में राम मंदिर के समीप कूड़ाघर है। लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े को कूड़ेदान के बजाय इसके आसपास फेंकते हैं। शुक्रवार की दोपहर बाद मौके पर कूड़ा बिखरा नजर आया।

केस-4
नगर निगम के वार्ड नंबर दो काठगोदाम दमुवाढूंगा के चांदमारी, डाकबंगला के आसपास की गलियां संकरी होने के कारण यहां कूड़ा गाड़ी घर-घर तक नहीं पहुंचती। इसके चलते लोग आते-जाते राममंदिर के पास खाली प्लॉट में कूड़ा फेंक जाते हैं। इस क्षेत्र में कई किरायेदार रहते हैं। इनमें से कई लोग खाली प्लाट में कूड़ा फेंकते हैं।

केस-5
हल्द्वानी में केवल नगर निगम क्षेत्र का कूड़ा ही नहीं आता है बल्कि यहां नैनीताल, भवाली, भीमताल आदि से भी कूड़ा पहुंचता है जिसे ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप किया जाता है। कूड़े निस्तारण के उचित बंदोबस्त न होने के कारण गौलापार रोड में कूड़े का पहाड़ लगातार बढ़ रहा है। नगर निगम ने अभी कुछ माह पहले ही लीगेसी ट्रीटमेंट प्लांट चालू किया है।

क्या कहते हैं कूड़े की समस्या से जूझते लोग
कूड़ा गाड़ी वार्ड के भीतर तक नहीं पहुंचती है। इस कारण लोग खाली प्लाटों में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे खाली प्लाट कूड़ेदान का रूप ले रहे हैं। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। - निर्मला तिवारी पार्षद वार्ड दो

राम मंदिर के सामने खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने से मना करने पर लोग अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैलती है और बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। - दिनेश सिंह मेर काठगोदाम

मंदिर के सामने की कूड़े का ढेर लगा हुआ। इससे आसपास दुर्गंध फैली रहती है। सुबह और शाम को लोग मंदिर में पूजा पाठ करने आते हैं, लेकिन बदबू से उन्हें परेशानी होती है। -पंडित मोहन चंद्र जोशी काठगोदाम

स्वच्छता सर्वेक्षण के समय न कूड़ा निस्तारण के लिए उचित संसाधन नहीं थे। अब लीगेसी प्लांट चालू हुआ है और कूड़े का निस्तारण कराया जा रहा है। भविष्य में कूड़ा उठान और निस्तारण की दिशा में और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम की स्थिति में सुधार हो सके। - ऋचा सिंह नगर आयुक्त हल्द्वानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें