फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद नगर के लोगों ने किया जलसंस्थान में प्रदर्शन

विज्ञापन
जल संस्‍थान में प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नई बस्ती आजाद नगर क्षेत्र में नलकूप पिछले चार दिन से खराब है। लोगों ने बृहस्पतिवार को जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नलकूप खराब होने से नई बस्ती, आजाद नगर, इंदिरानगर पूर्वी, इँदिरानगर पश्चिमी आदि इलाकों में पेयजल का गंभीर संकट बना है। पानी नहीं मिलने से स्थानीय मस्जिदों में भी पानी नहीं आ रहा है। । प्रदर्शन करने वालों में युवक कांग्रेस नेता अरबाज खान, नाजिम अंसारी, तस्लीम अंसारी, रहमान अंसारी, समरुल इस्लाम, फरमा सिद्दीकी, फरमान अली, जुनैद कुरैशी, अदनान मिकरानी, जीशान मिकरानी, आमिर खान आदि थे।
रकसिया उफनाने से पेयजल लाइन ध्वस्त
हल्द्वानी। बुधवार रात को रकसिया नाले के उफनाने से काठगोदाम नरीमन चौराहे के पास पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई हैं। यहां दो इंच और ढाई इंच की दो पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पेयजल लाइनों के टूटने से बदरीपुरा समेत तमाम इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

गौला में सिल्ट से शहर की पेयजल सप्लाई बाधित
हल्द्वानी। बुधवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से गौला में भारी मात्रा में सिल्ट आने से सिंचाई विभाग ने गौला के गेट खोल दिए। जिस वजह से शहर की पेयजल सप्लाई बाधित है। इसके अलावा नौ नलकूपों के खराब होने से भी क्षेत्र की सिंचाई और पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें