फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर के दिगंबर सिंह को पुलिस पदक मिलने पर लोगों में खुशी

Mon, 26 May 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामनगर के दिगंबर सिंह मनराल को सम्मानित करते गृहमंत्री अमित शाह। 
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के लाल दिगंबर सिंह मनराल को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। गृहमंत्री अमित शाह ने ''सीमा सुरक्षा बल के अलंकरण समारोह एवं रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान'' में बीएसएफ के वीर जवानों से संवाद करते हुए सीमा प्रहरियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल की 69 वीं बटालियन गोकुलपुर त्रिपुरा में तैनात लखनपुर निवासी दिगंबर सिंह मनराल पुत्र स्व. कुंवर सिंह मनराल को विषम परिस्थितियों में देश की सराहनीय सेवा के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस पदक से सम्मानित किया। मूलरूप से मानिला अल्मोड़ा हाल निवासी रामनगर में उनके परिजनों में खुशी की लहर है। सेना पदक मिलने पर दिगंबर सिंह मनराल के भाई देवेंद्र सिंह मनराल, गिरधर सिंह मनराल, प्रहलाद सिंह मनराल, नरेंद्र सिंह मनराल, राजकुमार सिंह मनराल, आशीष मनराल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है।
पर्वतीय सभा लखनपुर के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, सचिव जितेंद्र बिष्ट, लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष राजकुमार पांडे, राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, इंद्र सिंह मनराल, प्रेमचंद नैनवाल, हेमचंद्र नैनवाल, पुष्कर दुर्गापाल, नवेन्दु जोशी, बसंत वर्मा, योगेंद्र मनराल, टीके खान, आसिफ, नितेश उपाध्याय आदि ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें