फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तल्लीताल में पेट्रोल पंप पर उमड़े लोग, सूखाताल में आज से मिलेगा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के सूखाताल स्थित केएमवीएन के पेट्रोल पंप की पाइपलाइन बदलने से तल्लीताल में पेट्रोल के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। सोमवार से हालात सामान्य होने की उम्मीद है। पंप संचालकों का कहना है पंप में भरपूर मात्रा में तेल है। मैदान से भी नियमित आपूर्ति हो रही है। केएमवीएन के सूखाताल पेट्रोल पंप के प्रबंधक पंकज रौतेला का कहना है कि शनिवार से पेट्रोल पंप की लाइन बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पेट्रोल नहीं दे पा रहे हैं जबकि डीजल नियमित रूप से बांटा जा रहा है। पंप में 18 हजार लीटर डीजल और 35 हजार लीटर पेट्रोल का स्टॉक है। संभवत: सोमवार दोपहर से पेट्रोल बांटा जा सकेगा। तल्लीताल पेट्रोल पंप के संचालक सुखदीप आनंद का कहना है कि अन्य दिनों में यहां सामान्यत: दो से ढाई हजार लीटर पेट्रोल बांटा जाता था लेकिन इन दिनों मांग दो गुनी हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें