फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ममता के गीतों पर झूमे लोग

Fri, 28 Nov 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सहकारिता मेले में बृहस्पतिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार कर रहे काश्तकारों को पुरस्कृत किया गया। देर शाम लोकगायिका ममता आर्या ने अपने गीतों से समा बांधा। स्थानीय बच्चों और आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

एमबी इंटर काॅलेज के मैदान में मेेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि दायित्वधारी शांति मेहरा ने किया। कृषि विभाग की डाॅ. गीतांजलि बंगारी ने फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि की जानकारी दी। किसान विज्ञान केंद्र की डा. कंचन नैनवाल ने प्राकृतिक खेती पर जोर दिया।
इस दौरान मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर दीपक सती, कृषि कार्य में सोबन सिंह, पशुपालन में नरेंद्र दास और उद्यान में आनंदमणि भट्ट को सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महोत्सव को डाॅ. दीपाली तिवारी, कमल किशोर पंत, डाॅ. ममता जोशी, अफरोज, डाॅ. जीतेंद्र भास्कर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल, जीएम रैना आदि ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें