वीकेंड के अंतिम दिन रविवार को भीमताल, सलड़ी, रानीबाग, भवाली, कैंची धाम, खैरना और गरमपानी में बड़ी संख्या में पर्यटकों, श्रद्धालुओं के आने से घंटों जाम से लोग परेशान रहे। पहले यहां पहुंचने में जाम और फिर वापसी में सलड़ी, रानीबाग के जाम ने पर्यटकों का सुकून छीन लिया।कैंची धाम में 20 हजार लोग बाबा नींब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहंचे। वाहनों के दबाव के चलते अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत, पिथौरागढ़, धारचूला, हल्द्वानी और भवाली की ओर आवाजाही करने वाले यात्री परेशान रहे।
खैरना और गरमपानी में भी यात्रियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। यात्रियों के अलावा जाम से स्थानीय व्यापारी भी परेशान रहे। भीमताल पुलिस ने वाहनों को भीमताल मिनी स्टेडियम में बनाई गई पार्किंग में खड़े करने के बाद श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा। जाम के कारण कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।रामनगर में रविवार सुबह दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक रामनगर पहुंचे। इस दौरान कोसी बैराज, बाइपास पुल, भवानीगंज, शिवलालपुर चुंगी, रानीखेत रोड पर सुबह 10 बजे से ही जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। पुलिस ने पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए रूट डायवर्जन किया।
यातायात पुलिस के दरोगा उमाकांत मिश्रा ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों के चलते लोगों पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली आदि राज्यों की ओर रवाना हुए। ऐसे में कई जगह पर जाम की स्थिति बनी थी। जाम की स्थिति बनते ही रूट डायवर्जन किया गया। दोपहर तक जाम पूरी तरह खोल दिया गया था।
वाहन खराब, बढ़ी आफत
हल्द्वानी। रानीबाग से आगे भीमताल तिराहे पर दो डंपर खराब होने से जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर मार्ग खुलवाया। इस दौरान 45 मिनट से एक घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। भीमताल में भी एक ट्रैवलर खराब हो गया। इससे यातायात धीमा हो गया। वाहनों को किनारे करवाने के बाद पुलिस ने यातायात चालू कराया। पहाड़ों पर लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ने से वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में काठगोदाम-रानीबाग तक जाम लगता रहा। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि सभी थाने और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।
विकेंट के चलते रामनगर में लगा जाम
लगातार छुट्टियों के चलते दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक रामनगर भ्रमण के लिए पहुंचे हैं। इसके चलते रामनगर के कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर दो बजे के बाद यातायात सुगम रूप से सुचारू हो सका।
रविवार सुबह दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक रामनगर पहुंचे। इस दौरान रामनगर के कोसी बैराज, बायपास पुल, भवानीगंज, शिवलालपुर चुंगी, रानीखेत रोड पर सुबह 10 बजे से ही जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दे रही थी। हालांकि काफी देर जाम की स्थिति रहने के बाद पुलिस की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए रूट डायवर्जन किया गया। यातायात पुलिस के दरोगा उमाकांत मिश्रा ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों के चलते लोगों पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली आदि राज्यों की ओर रवाना हुए। ऐसे में कई जगह पर जाम की स्थिति बनी थी। जाम की स्थिति बनते ही रूट डायवर्जन किया गया। दोपहर तक जाम पूरी तरह खुल दिया गया था।