फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैलाश व्यू कंपाउंड में सीवर लीकेज से लोग परेशान

Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल में स्थित कैलाश व्यू कंपाउंड क्षेत्र में बीते कई दिन से सीवर लाइन लीकेज से लोग परेशान हैं। सीवर लीकेज के कारण पास की नाली व रास्तते में गंदा पानी फैल रहा है जिससे आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग भी दुर्गंध से परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि वहां सीवर लाइन की समस्या का समाधान जल संस्थान ने यह कहकर नहीं किया कि वह निजी क्षेत्र में आता है। इस कारण क्षेत्र के लोगों ने बीते कुछ दिनों से स्वयं पाइपलाइन सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने सभासद से मांग की है कि वह एक बार इस क्षेत्र भ्रमण करें ताकि जनसहयोग से की जानी वाली पहल से पूर्व समस्याओं का निस्तारण हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें